यूपी में बीजेपी सरकार के आठ साल पूरा होने पर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मायावती ने लिखा कि कांग्रेस, बीजेपी व अन्य सभी पार्टियां राजनैतिक स्वार्थ में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसा होने नहीं देंगी। उनका कहना था कि खासकर आरक्षण को लेकर वह देश के संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगी।
यूपी की कानून-व्यवस्था खराब, लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी सरकार
मायावती ने आगे कहा कि यूपी में आम जनता दुखी है और बसपा उनके लिए संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार का 8 वर्षों का शासनकाल, जनता की उम्मीद के हिसाब से पूरे तौर से खरा नहीं उतरा है। कानून-व्यवस्था के मामले में तो स्थिति काफी ज्यादा खराब रही है, जिससे जनता काफी दुखी है।
पीड़ितों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हुई थी बीएसपी की स्थापना
मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को मनुस्मृति का पूरा ज्ञान था। उनकी अनुयायी व बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसका पूरा ज्ञान है। तभी इस व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाकर यहां दुखी व पीड़ितों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बीएसपी की स्थापना की गई है।
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने शुरू की जांच
बता दें कि इससे पहले रविवार को यूपी में मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू की गई है। विजिलेंस विधायक की पत्नी, बेटा और बेटी के नाम खरीदी गई संपत्ति की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में आगे बड़ी ‘सस्ते’ प्लॉट स्कीम की तारीख! जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines