गाजियाबाद में आगे बड़ी 'सस्ते' प्लॉट स्कीम की तारीख! जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

GDA गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का एक मौका और दे रहा है, क्योंकि प्लॉट की जो स्कीम निकाली थी उसकी लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अगर आप भी गाजियाबाद में प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो आज ही अप्लाई कर सकते हैं।

Uttar Pradesh Ghaziabad
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने इंदिरापुरम प्लॉट की एक स्कीम निकाली है, जिसके लिए आवेदन 22 मार्च को बंद होने वाले थे। अगर आप भी इस स्कीम में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हिस्सा ले नहीं पाए, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, GDA ने इस स्कीम की तारीखों को आगे बढ़ाते हुए आवेदकों को एक मौका और दिया है। प्राधिकरण ने नया सर्कुलर जारी किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और ई-नीलामी से जुड़ी नई तारीखों का ऐलान किया गया है। अगर आप इस स्कीम में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आज ही अप्लाई कर सकते हैं। यहां स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी देखिए।

GDA का नया अपडेट क्या?

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने प्लॉट स्कीम को लेकर नया अपडेट दिया है, जिसमें आवेदकों को जानकारी दी गई कि ‘प्राधिकरण की कई योजनाओं में जिसमें, व्यवसायिक, आवासीय प्लॉट्स के साथ-साथ कन्वीनियेन्ट शॉपिंग प्लॉट, दुकान प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, मल्टीप्लैक्स, ओल्ड एज होम, सामुदायिक केन्द्र प्लॉट, शिक्षण संस्थान व नर्सिंग होम के लिए प्लॉट, लाईसेंस डीड के आधार पर सामुदायिक केन्द्रों और इन्दिरापुरम विस्तार के प्लॉट्स की नीलामी 25.03.2025 को होनी थी, जिसका आयोजन लोहिया नगर, गाजियाबाद स्थित हिन्दी भवन में सुबह 11:00 बजे से होना था, लेकिन इस नीलामी की तरीख बढ़ाकर 26.03.2025 कर दी गयी है।

Advertisment

इसके बाद 22 मार्च को बैंकों में छुट्टी होने की वजह से रकम जाम नहीं सकते थे, जिसके चलते ई-नीलामी की तारीख को 28.03.2025 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इसका आयोजन अभी भी लोहिया नगर, गाजियाबाद स्थित हिन्दी भवन में सुबह 11:00 बजे से ही होगा।

स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी कैसे लें?

आवेदक प्राधिकरण की वेबसाईट www.gdaghaziabad.in से सभी प्लॉट्स की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन ब्रोशर 26.03.2025 मार्च तक HDFC बैंक की मुख्य शाखा-RDC राजनगर, जनपद-गाजियाबाद, के अतिरिक्त मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर व गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की शाखाओं में शुल्क जमा कराकर ले सकते हैं। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण की आधिकारिक ईमेल आईडी helplinegda@gmail.com पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाईन 0120-4418 384 या व्हाट्‌सएप नंबर- 9990988004 और वेबसाईट- www.gdaghaziabad.in पर भी अधिक जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ