हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida News: मेट्रोमोनियल साइट के जरिए मुलाकात, शख्स ने शादी कर नर्स से ठगे 12 लाख, FIR दर्ज 

Noida News: पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का बाप था। इसका पता उसे गर्भवती होने पर चला। जब उसने विरोध शुरू किया तो आरोपी और उसके साथी जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
victim

Noida News: नोएडा में शादीशुदा एक युवक ने नर्स से मेट्रोमोनियल साइट से सपंर्क कर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने नर्स से शादी कर ली। इस बीच नर्स गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बच्चा होने से कुछ समय पहले ही उसे युवक के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नर्स से अलग-अलग बहाने से हड़पे 12 लाख

पुलिस को दी शिकायत सेक्टर-51 होशियारपुर निवासी माधुरी सैन ने बताया कि उसने अपने शादी का बायोडाटा एक मेट्रोमोनियल साइट पर डाला था। यहां से राहुल नाम के युवक ने उससे संपर्क किया और शादी करने की इच्छा जाहिर की। दस जुलाई 2023 को राहुल और माधुरी की शादी बांदा स्थित एक मंदिर में हुई। इस दौरान राहुल ने माधुरी को बताया कि उसके घर वालों को शादी के बारे में नहीं पता है। जब बच्चा हो जाएगा, तब परिवार वालों को शादी के बारे में बताएंगे। इस दौरान जमीन खरीदने और गाड़ी लेने समेत अन्य बहानों से राहुल ने करीब 12 लाख रुपये और सारे जेवरात माधुरी से ले लिए।

विज्ञापन

सच पता चलने पर दी जान से मारने की धमकी

शादी के बाद माधुरी गर्भवती हो गई, ऐसे में राहुल ने उसकी नौकरी छुड़वा दी। छह सितंबर 2024 को पीड़िता को पता चला कि राहुल शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। इसके बाद माधुरी ने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि अब राहुल, उसका साला और परिवार के लोग महिला और उसके बच्चे को जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

आरोपियों से की जाएगी पूछताछ

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत इस मामले में पति राहुल सैन, शिल्पा उर्फ सरस्वती, संजय, स्वाति, पूर्णिमा और प्रकाश सैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ जल्द ही पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola