हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने दूध में मिलाकर खाया जहर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल जहर खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है. मृतक परिवार के घर के बाहर भारी तादात में लोग मौजूद हैं.

घर में मिला सुसाइड नोट

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महावन थाने के अंतर्गत खकबरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की डेड बॉडी मिली है, जिसमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई. मृतक का नाम मनीष है, जो खेती करते थे. सभी की बॉडी उनके घर के कमरे में मिली. पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने सुबह बच्चों के न उठने पर चेक किया और मेन गेट फांदकर अंदर जाकर देखा तो सभी मृत पाए गए. दीवार पर और एक कागज पर सुसाइड नोट लिखा मिला. मृतक के मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो भी मिला है. बॉडीज को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और सभी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola