---विज्ञापन---

Maha Kumbh में ISKCON से फैली आग, 20-22 टेंट जलकर हुए स्वाहा

Fire In Maha kumbh : प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने की सूचना है। शंकराचार्य मार्ग पर आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

---विज्ञापन---

Fire In Maha kumbh : महाकुंभ में एक बार फिर आग लगी है। सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग पर आग लगने की सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा है। धुएं का गुबार देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण लगी थी। बताया जा रहा है कि 20 से 22 टेंट जलाकर रख हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2025 11:25 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola