दीपक दुबे
प्रयागराज: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ को न सिर्फ भव्य और सफल बनाना योगी सरकार का लक्ष्य है बल्कि यहां आने वाले और महाकुंभ के दौरान रुकने वाले साधु संतों और कल्पवासियों के लिए कैसे उचित मूल्य पर खाने पीने की व्यवस्था कराई जा सके इसे लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या न आए। ऐसे में योगी सरकार साधु संतों और कल्पवासियों को सस्ते में राशन प्रदान करेगी।
138 दुकानों पर मिलेगा सस्ता राशन!
ऐसा पहली बार होगा कि 21 रुपये से कम में राशन का सामान मिल सकेगा। सस्ते में राशन देने के लिए 138 दुकानों का विशेष इंतजाम किया गया है। सरकार ने अखाड़ों, संस्थाओं और कल्पवासियों के लिए बड़े पैमाने पर अन्न भंडार की व्यवस्था की है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अखाड़ों-संस्थाओं और कल्पवासियों को मात्र 5 रुपए प्रति किलो के भाव से आटा और 6 रुपए प्रति किलो में चावल और 18 रुपए किलो चीनी आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
सफेद राशन कार्ड
सस्ते में राशन देने के लिए सफेद राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। कल्पवासियों के लिए 1,20,000 सफेद राशन कार्ड की व्यवस्था की गई है। अखाड़ों और संस्थाओं को 800 परमिट कार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा अखाड़ों, संस्थाओं और कल्पवासियों को नया गैस कनेक्शन की सुविधा भी दी जाएगी।
अन्न भंडार
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अन्न भंडार के पांच गोदाम भी तैयार किए गए हैं। यहां पर 6 हजार मीट्रिक टन आटा, 2 हजार मीट्रिक टन चीनी और 4 हजार मीट्रिक टन चावल उपलब्ध होगा। ये सुविधा संस्थाओं, अखाड़ों और कल्पवासियों के लिए जनवरी से फरवरी अंत तक यानी महाकुंभ के चलने तक प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें- भूकंप में भी नहीं हिलेगा महादेव का भव्य त्रिशूल, जानें क्या है खासियत?
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines