Maha Kumbh में उमड़ी भारी भीड़, संगम रेलवे स्टेशन बंद

Maha Kumbh 2025 Prayagraj Junction Station Closed : उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में हर कोई आस्था की डुबकी लगाना चाहता है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज आ रही है, इसलिए संगम रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया।

Maha Kumbh

प्रयागराज जंक्शन बंद।

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025 Prayagraj Junction Station Closed (दीपक दुबे, प्रयागराज) : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को लेकर श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ रही है। महाकुंभ मेले से लेकर स्टेशनों तक भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसकी वजह से संगम रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया।

प्रयागराज के महाकुंभ में देश विदेश से लोग आ रहे हैं और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ बढ़ गई, जिसे कंट्रोल करने में शासन प्रशासन की टीम जुटी है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए संगम रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली भगदड़ के बाद संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ के बाद भारतीय रेलवे ने सभी स्टशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। महाकुंभ की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पूरे महाकुंभ तक उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया। संगम रेलवे स्टेशन (दारागंज) 17 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक पूरी तरह से बंद रहेगा।

26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ का आयोजन

देश विदेश के 53 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अबतक महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यूपी के प्रयागराज में 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन रहेगा। अंतिम दिन महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की और भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ