केंद्रीय मंत्री के बेटे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; घर में दोस्त की हत्या को लेकर दर्ज हुई FIR

Lucknow Murder Case, Vnay Muder Case, Union Minister Kaushal Kishore, Crime News, UP Crime News

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर हुई युवक की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सांसद के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया गया है कि विकास किशोर की पिस्टल का लाइसेंस भी रद्द कराया जाएगा। हालांकि ये एफआईआर आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई है।

विज्ञापन

दिल्ली में था विकास किशोर

जानकारी के मुताबिक विनय श्रीवास्तव की लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि उस वक्त विकास दिल्ली में भर्ती अपनी मां को देखने के लिए गए थे। उधर सूचना पर सांसद कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अपनी जांच शुरू की।

विज्ञापन

इस एक्ट में हुआ केस दर्ज

इसी क्रम में ताजा अपडेट्स के मुताबिक लखनऊ पुलिस ने सांसद के बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यदि हत्याकांड की जांच के दौरान कोई सबूत मिलता है तो विकास का नाम हत्या के केस में भी आ सकता है। सांसद पुत्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस इसलिए दर्ज कराया गया है कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल विकास की थी।

विज्ञापन

मंत्री के बेटे के घर में थे छह लोग

बता दें कि गुरुवार रात को लखनऊ के दुबग्गा में स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर विनय श्रीवास्तव समेत छह लोग मौजूद थे। जांच में सामने आया है कि रात में सभी लोग घर में जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दोबारा जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों में से एक ने विकास की पिस्टल से विनय को गोली मार दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ