मुख्तार अंसारी का करीबी, सपा का बागी...जानें कौन हैं Athar Jamal Lari, जो PM मोदी को देंगे चुनावी टक्कर

Athar Jamal Lari UP Varanasi BSP Candidate: मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बड़ा दांव खेलते हुए वाराणसी से मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है। इस कैंडिडेट को कांग्रेस के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसे में वाराणसी में चुनावी रण काफी दिलचस्प हो गया है।

UP Varanasi BSP Candidate Athar Jamal Lari

UP Varanasi BSP Candidate Athar Jamal Lari

विज्ञापन

UP Varanasi BSP Candidate Athar Jamal Lari: मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के रण में 11 और प्रत्याशी उतार दिए हैं। इनमें सबसे हॉट सीट वाराणसी लोकसभा सीट है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी अतहर जमाल लारी को टिकट देकर चुनावी रण को काफी रोमांचक बना दिया है।

वहीं वाराणसी से बसपा को मुस्लिम उम्मीदवार को राजनीति के विशेषज्ञ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रत्याशी को चुनावी रण में उतारने से भाजपा-कांग्रेस दोनों पर असर पड़ेगा, क्योंकि दोनों के वोट बैंक में सेंध लगने के आसार हैं। बता दें कि वाराणसी में 7वें फेज में एक जून को वोटिंग होगी।

विज्ञापन

अतहर जमाल लारी के बारे में अहम जानकारियां

अतहर जमाल लारी अपने राजनीतिक करियर में 3 विधानसभा चुनाव और 2 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2 चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ही उनकी जमानत जब्त हुई थी और अब वे फिर से अपनी किस्मत उन्हीं के सामने आजमाने जा रहे हैं। अतहर बुनकर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। अतहर डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी रह चुके हैं। वे कई साल तक की पार्टी कौमी एकता दल के सदस्य रहे।

विज्ञापन

अतहर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के बागी नेता भी रहे हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी जॉइन की थी, लेकिन अब चुनाव टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत की और सपा छोड़कर बसपा जॉइन कर ली। 66 वर्षीय अतहर मूल रूप से वाराणसी के ही रहने वाले हैं। वे साल 1980से राजनीति में एक्टिव हैं और अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन

अतहर कितनी प्रॉपर्टी के मालिक?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतहर जमाल लारी के पास करीब 1.28 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनके पास 2 गाड़ियां टाटा सफारी और क्वालिस है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये के आस-पास है। उसके पास करीब 3 लाख के गहने हैं। 25 लाख की कृषि भूमि और 75 लाख की रिहायशी जमीन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ