AAP ने घोषित किए 4 लोकसभा उम्मीदवार, देखिए पंजाब की 4 सीटों से किस-किस को चुनावी रण में उतारा?

Punjab AAP Lok Sabha Candidates List: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पंजाब से 4 और लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ज्यादातर सीटों से अपने मौजूद विधायकों को ही चुनावी रण में उतारा है और उनके चुनाव जीतने की उम्मीद भी जताई है।

AAP Punjab Candidates List Bhagwant Mann Lok Sabha Election 2024

AAP Punjab Candidates List Bhagwant Mann Lok Sabha Election 2024

Arvind Kejriwal AAP Punjab Candidates List: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट सामने आई है। 4 सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने सभी 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची 14 मार्च को और दूसरी सूची 2 अप्रैल को सामने आई थी।

विज्ञापन

यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट…

विज्ञापन
लोकसभा सीट उम्मीदवार
जालंधर (SC) पवन टीनू
लुधियाना अशोक पराशर
फिरोजपुर काका बराड़
गुरदासपुर शेरी कलसी

पहली सूची में इन उम्मीदवारों का हुआ था ऐलान

बता दें कि कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के चलते पार्टी ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान किया था। 14 मार्च को पार्टी ने पंजाब के लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें अमृतसर, खड़ूर साहिब, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, संगरूर, पटियाला लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मौजूदा विधायकों और मंत्रियों पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। ऐसा दिल्ली की तर्ज पर किया गया है।

विज्ञापन

दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों का हुआ था ऐलान

बता दें कि 2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस लिस्ट में आनंदपुर साहिब और होशियारपुर के उम्मीदवारों का ऐलान किया था। आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग और होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल को चुनावी रण में उतारा गया है।

पंजाब में एक जून को 7वें फेज में मतदान

बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 7वें फेज में एक जून को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब में पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली थी। संगरूर से भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव जीता था, लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया था तो भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने के लिए सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। उस चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA ने 8 और भाजपा के नेतृत्व वाली NDA ने 4 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ