हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

50 की उम्र में प्यार, रोड़ा बन रहा था बेटा; सुपारी देकर करवा दी हत्या...ऐसे खुला राज

Kanpur Youth Murder Case: कानपुर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने सुपारी देकर अपने बेटे का मर्डर करवाया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Uttar Pradesh Crime News: 50 साल क़ी उम्र में एक महिला अपने प्रेमी के प्यार में पागल हो गई। महिला ने प्यार में रोड़ा बन रहे अपने ही बेटे की भाड़े के हत्यारों से हत्या करवा दी। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। जहां युवक की लाश एक कूएं से बरामद हुई। बताया जा रहा है कि महिला करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालिक है। जिसने अपने बेटे को रास्ते से हटा दिया। बेटा नहीं चाहता था कि मां उसके प्रेमी के साथ रहे। युवक का नाम करण था। पुलिस ने युवक के शूटर, उसकी मां और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने मेरठ में करवाया था मर्डर

मेरठ के सरधना इलाके में भी पिछले साल इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया था। एक पिता ने छुर गांव में अपने बेटे की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। 55 साल के पिता पर दूसरी शादी का भूत सवार था। लेकिन संजीव तालियान के रास्ते में उसका बेटा 27 वर्षीय सचिन आ रहा था। पिता ने अपने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए 5 लाख रुपये में सुपारी दी थी। सुपारी किलर अमित ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें- IAS कैसे होता है बर्खास्त? संविधान में ये हैं प्रावधान; क्या पूजा खेडेकर पर भी गिरेगी गाज?

विज्ञापन

दिल्ली में भी इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया था। बेटे ने सुपारी देकर पिता की हत्या करवाई थी। जिसके बाद बेटे और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने अरेस्ट किया था। आरोपी गौरव, विशाल और सादिक को पुलिस ने अरेस्ट किया था। बेटा पिता का व्यवसाय अपने कब्जे में लेना चाहता था। हत्या में दो बाइक यूज की गई थीं, जिनको बरामद कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें:लुटेरी दुल्हन…2-2 लाख लेकर मुस्लिमों ने हिंदू बनकर की शादी, 7 दिन भी नहीं टिकी…भागने के लिए रचा ये हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:हाईवे पर मची टमाटरों की लूट, ड्राइवर रोकता रहा; लोग कैरेट-बोरियां भरकर भागते रहे

यह भी पढ़ें:जिंदल स्टील के अधिकारी ने महिला को फ्लाइट में दिखाए अश्लील वीडियो! भड़के नवीन जिंदल ने कही ये बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola