---विज्ञापन---

देश angle-right

जिंदल स्टील के अधिकारी ने महिला को फ्लाइट में दिखाए अश्लील वीडियो! भड़के नवीन जिंदल ने कही ये बात

Kolkata-Abu Dhabi Flight Molestation Case: एक महिला ने जिंदल स्टील के अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एक्स पर अपनी आपबीती शेयर की। 65 साल के अधिकारी का बेटा यूएस में रहता है। पहले तो अधिकारी ने उसकी पसंद पूछी, फिर वह वीडियो दिखाने लगा। इसी दौरान उसकी हिमाकत और बढ़ गई।

---विज्ञापन---

Naveen Jindal Latest Tweet: एक महिला ने जिंदल स्टील ग्रुप के अधिकारी के खिलाफ चलती फ्लाइट में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपनी आपबीती एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है। आरोपी का नाम दिनेश कुमार सरावगी है, जो कोलकाता से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट में महिला के बगल में बैठे थे। महिला अबू धाबी से बोस्टन जाना था। मामले में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल ने एक्शन लेने की बात कही है। महिला ने एक्स पर लिखा कि 65 साल के दिनेश कुमार ओमान में रहते हैं। वे लंबे समय से जिंदल स्टील ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।

पहले बातचीत, फिर शुरू की अश्लीलता

उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल पर वुल्कन ग्रीन स्टील सीईओ दिख रहा है। जो जिंदल स्टील ग्रुप के साथ है। फ्लाइट में महिला को सरावगी ने बताया कि वे मूल रूप से राजस्थान के चुरू के हैं। उनका बेटा यूएस में रहता है। बातचीत शुरू में उन्होंने नॉर्मल शुरू की। बाद में वे उनसे उनकी पसंद-नापसंद पूछने लगे। फिर पूछा कि क्या उनको फिल्में पसंद हैं? महिला का जवाब सकारात्मक था। बाद में फोन में कुछ क्लिप दिखाने लगे। फिर उनको अश्लील वीडियो भी दिखाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में चुराई साइकिल, 17 साल बाद भी सलाखों के पीछे शख्स

---विज्ञापन---

महिला पूरी तरह असहज हो गई और शौचालय की ओर चली गई। जिसके बाद स्टाफ को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। स्टाफ ने महिला की सीट बदल दी। महिला के अनुसार उनका ध्यान अच्छे से रखा गया। अटेंडेंट ने उनको खाने-पीने का सामान देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही अबू धाबी पुलिस को अलर्ट किया गया। उनको बोस्टन जाना था, इसलिए इस बाबत शिकायत नहीं दर्ज करवा सकीं। यहीं नहीं, स्टाफ ने महिला को दूसरे गेट से बाहर निकाला। नवीन जिंदल ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिंदल ने एक्स पर लिखा है कि ऐसी घटनाओं के लिए उनकी कंपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करती है।

tweet

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:विदेशी विमानों से भर गया भारत का आसमान! Microsoft के सर्वर में आई गड़बड़ी ने कैसे बढ़ाईं मुश्किलें?

First published on: Jul 19, 2024 05:17 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola