Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

कानपुर में ‘लेम्बोर्गिनी’ का कहर… FIR में पहले ‘अज्ञात ड्राइवर’ का जिक्र, फिर बनाया तंबाकू कारोबारी के बेटे को आरोपी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने पैदल चलने वालों टक्कर मार दी. इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने कारों को भी टक्कर मारी. मिली जानकारी के अनुसार, कार तंबाकू के बड़े कारोबारी केके मिश्रा का बेटा चला रहा था.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Feb 9, 2026 17:38

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने पैदल चलने वालों टक्कर मार दी. इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने कारों को भी टक्कर मारी. मिली जानकारी के अनुसार, कार तंबाकू के बड़े कारोबारी केके मिश्रा का बेटा चला रहा था.

बता दें कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई थी. इस हादसे में कम से कम छह लोग जख्मी हुएल है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार जब्त कर ली. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार चला रहे शिवम मिश्रा ने शराब पी रखी थी. वह कानपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार चला रहे थे.

---विज्ञापन---

वहीं, इस मामले की शुरुआत में पुलिस द्वारा ड्राइवर का नाम “अज्ञात” बताते हुए FIR दर्ज करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था. वहीं, अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें केस पेपर्स में शिवम मिश्रा का नाम शामिल किया गया है.

पहले, FIR में सिर्फ लैंबॉर्गिनी कार का जिक्र था, उसे चलाने वाले व्यक्ति का नहीं, जबकि दुर्घटनास्थल से मिले वीडियो में दुर्घटना के तुरंत बाद एक आदमी को लग्जरी गाड़ी से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता था. आरोपी का नाम न होने से लोगों में गुस्सा था और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे.

---विज्ञापन---

पुलिस के मुताबिक, शिवम मिश्रा Rev-3 मॉल के पास दोपहर करीब 3.15 बजे कार चला रहे थे. तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी. जिसकी वजह से इलाके में हलचल मच गई.

चश्मदीदों के मुताबिक, कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक वहां खड़ी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से टकरा गई. बाइक के पास खड़ा युवक करीब 10 फीट हवा में उछल गया. इसकी वजह से उसके पैर में गंभीर चोट लगी है. कार मोटरसाइकिल के अगले पहिये पर चढ़ गई और उसे कुछ दूर तक घसीटती हुई ले गई. फिर एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई.

घायलों में से एक, तौफीक अहमद कई मीटर दूर जा गिरे और उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं. NDTV से बात करते हुए अहमद ने बताया कि वह सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे, तभी एक लग्जरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी.

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को फ्रैक्चर और चोटें आईं हैं.

टक्कर के बाद कार रोकने के बजाय, मिश्रा ने कथित तौर पर मौके से भागने की कोशिश की. मिश्रा के बाउंसर, जो दूसरी कार में उनका पीछा कर रहे थे, उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. उन्होंने कथित तौर पर जनता के साथ बदतमीजी की.

वहीं, गुस्साए राहगीरों ने लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो की खिड़कियां तोड़ दीं और मिश्रा को बाहर खींच लिया.

इस घटना के बाद आखिरकार पुलिस मौके पर पहुंची और मिश्रा को भीड़ से बचाया और उन्हें और दूसरे घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि यह लग्जरी गाड़ी 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा की है और यह नॉर्थवेस्ट दिल्ली के रोहिणी में रजिस्टर्ड है. गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है और फिलहाल वह पुलिस की कस्टडी में है.

कौन है शिवम मिश्रा?

शिवम मिश्रा तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे हैं. यह पहली बार नहीं है जब तंबाकू साम्राज्य का वारिस सुर्खियों में आया है. 2024 में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की जांच शुरू करने के बाद शिवम मिश्रा सबके सामने आए थे. आईटी की जांच कई राज्यों में फैली हुई थी और कानपुर, मुंबई, दिल्ली और गुजरात में ऑफिसों में तलाशी ली गई थी.

कंपनी के टैक्स डिक्लेरेशन में गड़बड़ी के कारण जांच शुरू की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने सालाना इनकम ₹20 से 25 करोड़ बताई थी, जबकि उसका असल टर्नओवर ₹100 से 150 करोड़ के बीच था.

First published on: Feb 09, 2026 04:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.