Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! कानपुर देहात में 6 लोग घायल, पुलिस फोर्स तैनात

कानपुर देहात के अमरौधा कस्बे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान छज्जा गिरने से 6 लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक है और उसे कानपुर रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल, भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 8, 2025 22:56

प्रांजुल मिश्रा/कानपुर

कानपुर देहात में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान छत का छज्जा गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की हालत नाजुक है, जिसे कानपुर रेफर किया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब मूर्ति विसर्जन यात्रा मुस्लिम मोहल्ले से होकर गुजर रही थी।

---विज्ञापन---

छज्जा गिरने के बाद 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिस घर का छज्जा गिरा, वह मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति का है। ऐसे में हिंदू पक्ष के लोगों ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना के बाद हिंदू पक्ष के लोग बवाल करने लगे। इसके बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, सूचना मिलते ही SDM, ADM, PAC बल समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने सबको समझाकर विवाद शांत करने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

घटना के बाद हिंदू पक्ष के लोग मूर्ति विसर्जन करने से इनकार कर दिए और हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि, अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। यह घटना भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे की है।

अवैध कब्जे का आरोप

इतना ही नहीं, हिंदू पक्ष के लोगों ने कई आरोप लगाए और तुरंत कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, स्थिति सामान्य है और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की नई घटना को अंजाम न दिया जा सके। एक शख्स ने आरोप लगाया कि यह घटना अवैध कब्जे के कारण हुई है। बिजली का खंबा भी उनके घर में है, ऐसे में प्रशासन को पहले से ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन ने इस घटना के बाद कुछ लोगों को पकड़ा है।

First published on: Apr 08, 2025 10:56 PM

संबंधित खबरें