Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

कन्‍नौज रेप केस: सपा नेता का बुआ से क्या कनेक्शन?

Kannauj Case: कन्‍नौज में पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को 15 साल की लड़की से दुष्‍कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस लड़की की बुआ की भी तलाश कर रही है। पढ़िए इस केस से लड़की की बुआ का क्या कनेक्शन है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Aug 19, 2024 13:43
kannauj rape case

Kannauj Case: कन्‍नौज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पहले ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, इस दौरान ब्‍लॉक प्रमुख अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी फिर से तबीयत में सुधार होने के बाद उनको बैरक नंबर 9 में शिफ्ट कर दिया गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर इल्जाम है कि बुआ के साथ कॉलेज पहुंची किशोरी से उसने दुष्कर्म किया है। अब इस मामले में शक की सूई लड़की की बुआ की तरफ घूम गई है, पुलिस अब बुआ को तलाशने में जुट गई है।

एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि लड़की की बुआ वारदात के बाद से ही फरार है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि बुआ ने ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख के दुष्कर्म को अंजाम देने में मदद की थी।

---विज्ञापन---

बुआ ने की आरोपी से 15 बार बात

लड़की की बुआ की तलाश में पुलिस की कई टीमें दिल्ली और लखनऊ पहुंची हैं। कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि 10 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे से रात 10 बजे तक नवाब सिंह और बुआ के बीच में लगभग 15 बार फोन पर बात हुई थी। इससे इस केस में इस महिला के जुड़े होने का शक गहरा गया है।

ये भी पढ़ें… नवाब यादव पर शिकंजा कसा, रेप की पुष्टि हुई; किशोरी को नेता के पास लाने वाली बुआ पर भी केस दर्ज

---विज्ञापन---

इसके अलावा लड़की के माता-पिता ने भी बुआ पर आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली NCR में बुआ का अक्सर आना जाना लगा रहता था, जिसके लिए एक टीम को वहां भी भेजा गया है। बुआ से जुड़े सभी ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। इसके अलावा इस केस में कुछ सुबूत भी जुटाए गए हैं।

क्या है मामला

कन्नौज के चंदन सिंह महाविद्यालय में दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में रविवार रात सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार रात पीड़िता के बयान के बाद नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। बीजेपी नवाब सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का नेता बता रही है, जबकि एसपी ने इस आरोप से इनकार किया है. आपको बता दें कि रविवार रात नौकरी के लिए अपनी बुआ के साथ यादव से मिलने कॉलेज पहुंची थी.

 

 

 

First published on: Aug 19, 2024 01:43 PM

संबंधित खबरें