Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच चल रही मिसाइल जंग ने इस समय पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। ईरान और इजरायल में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत पहले फेज में ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाया गया है। भारत सरकार इस ऑपरेशन के तहत ईरान के अलावा बाकी देशों में भी फंसे भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू करेगी। इसी बीच उत्तराखंड के हल्द्वानी से सरदार अमरिक सिंह ने भारत सरकार से खास अपील की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और दामाद निजी काम से ईरान गए थे, लेकिन अचानक वहां जंग शुरू हो गई, जिसकी वजह से वे वहां से निकल नहीं पा रहे हैं। अब अमरिक सिंह ने उनकी वापसी के लिए सरकार से मदद मांगी है।
तेहरान में फंसे हैं बेटी और दामाद
हल्द्वानी शहर रहने वाले सरदार अमरिक सिंह ‘हरबंस पेट्रोल पंप’ के नाम से काफी फेमस हैं। अमरिक सिंह ने कहा कि उनकी बेटी और दामाद इजराइल और ईरान के युद्ध के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और दामाद किसी प्राइवेट काम से ईरान गए थे, लेकिन अचानक युद्ध शुरू हो गया। इस युद्ध की वजह से उनका वहां से बाहर निकलना बेहद कठिन हो गया है। हालांकि, दोनों परिवार के संपर्क में हैं। इसके बावजूद हर गुजरते दिन के साथ उन दोनों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें: क्या है भारत का Operation Sindhu? जो ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए किया शुरू
विदेश मंत्रालय और पीएम मोदी से अपील
अमरिक सिंह ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह उनकी बेटी और दामाद को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका परिवार हर दिन उनसे फोन पर बात कर रहा है। लेकिन वहां के हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बस यही प्रार्थना है कि हमारी बेटी और दामाद सही-सलामत घर लौट आएं। यह अपील ऐसे समय में आई है जब भारत सरकार पहले ही कई देशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए विशेष राहत प्रयास कर रही है। अमरिक सिंह और उनके परिवार को उम्मीद है कि भारत सरकार उनके बच्चों को सुरक्षित भारत वापस ले आएगी।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines