International Shooter Physical Harassment: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक इंटरनेशनल शूटर ने अपने इंस्पेक्टर ससुर पर फिजिकल हरासमेंट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसकी जानकारी अपने बेरोजगार पति को दी तो वो हंसने लगा। फिलहाल, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
पीड़िता सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और इंदौर में पोस्टेड है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर और पति के भाई झूठे केस में मुझे फंसाने की धमकी भी देते हैं। पीड़िता ने पति के भाई पर भी फिजिकल हरासमेंट का आरोप लगाया।
शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
गुरुवार को शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2022 को उसके शादी आवेश के साथ हुई थी। उसके ससुर सिराजुद्दीन पुलिस इंस्पेक्टर हैं, जो सहारनपुर जिले के देवबंद में पोस्टेड हैं। उन्होंने बताया कि पति बेरोजगार है, वो घर पर ही रहता है।
पीड़िता के मुताबिक, जब ससुर और देवर की ओर से की गई हैवानियत की शिकायत मैंने अपने पति से की तो वो हंसने लगा और आरोपों को मानने से इनकार कर दिया। अब पीड़िता न्याय की मांग करते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंची और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होगी तो वो मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक जाएंगी।
उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि एक महिला ने शिकायत की है कि उसका ससुर और देवर उसका फिजिकल हरासमेंट करते हैं। मामले में महिला की शिकायत के बाद जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
6 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
18 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
23 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
23 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines