---विज्ञापन---

पटरी से उतरी मालगाड़ी, 2 डिब्बे पलटे; UP के बुलंदशहर में हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश में मालगाड़ी हादसे का शिकार हुई है। ट्रेन अचानक डिरेल हो गई और पटरी से उतरकर डिब्बे पलट गए। हादसे की जांच के आदेश जारी हो गए हैं। आइए जानते हैं कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?

---विज्ञापन---

(शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर)

भारतीय रेलवे की एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। टेन अपने सफर पर थी कि अचानक डिरेल हो गई और 2 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुआ। हादसा देररात करीब साढ़े 12 बजे बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। हादसे होते ही जानकारी लोको पायलट ने रेल अधिकारियों को फोन करके दी।

---विज्ञापन---

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के टेक्निकल ऑफिसर और कर्मचारी रेलवे लाइन और बोगियों की मरम्मत करने में जुटे हैं। मालगाड़ी टूडला से आ रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। अलीगढ़ के सीनियर DSTE अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रेलवे जंक्शन पर यार्ड में हुआ हादसा

बताया जा रहा है यह हादसा दिल्ली हावड़ा ट्रेन रुट पर खुर्जा जंक्शन के यार्ड में हुआ। हादसे के समय मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए महज़ दो डब्बे ही पटरी से उतरे। मालगाड़ी की रफ्तार तेज होने की स्थिति में बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।

जांच के आदेश जारी: DSTE

रेलवे के सीनियर DSTE अनिल कुमार ने बताया कि हादसा रात साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ। हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच के लिए हाई लेवल इन्क्वायरी बैठा दी गई है। ट्रक की मरम्मत करा दी गई है। यातायात बाधित नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

साजिश तो नहीं

करीब 1 साल पहले खुर्जा रेलवे जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर लोहे के टुकड़े डाल दिए गए थे, जिनसे ट्रेन टकरा गई थी। हालांकि इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ था, लेकिन इस घटना से साजिश की बू जरूर आ रही थी। इस घटना में भी किसी शरारती तत्व का तो हाथ नहीं है, इसको लेकर भी जांच की जाएगी।

First published on: Apr 28, 2025 09:27 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola