नितिश कुमार/जौनपुर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रेलवे ट्रैक पर लोहे का ड्रम रख दिया गया था, जिससे ट्रेन टकरा गई। हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ के चलते ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी गई और एक बड़ा हादसा टल गया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर रेलवे ट्रैक पर यह ड्रम आया कैसे? पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, वह चौंकाने वाला था।
जिस ट्रैक पर लोहे का ड्रम रखा गया था, उसी पर एक मालगाड़ी आ गई और ड्रम से टकरा गई। टक्कर के बाद ड्रम के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस घटना के बाद मालगाड़ी करीब 40 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। ट्रेन चालक ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद आरपीएफ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
टला हादसा लेकिन पावर ब्रेक सिस्टम खराब
जांच में सामने आया है कि यह घटना बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर ओका गांव के पास गुरुवार रात 9 बजकर 48 मिनट पर हुई। दो युवकों ने रेल पटरी पर लोहे का ड्रम रख दिया और वहां से फरार हो गए। उस समय एक पैसेंजर ट्रेन आने वाली थी, लेकिन संयोगवश मालगाड़ी आ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, टक्कर के कारण ट्रेन का पावर ब्रेक सिस्टम खराब हो गया।
दो गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपियों की मंशा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी। पुलिस ने आरपीएफ की तहरीर पर अफजल अली और उसके पुत्र रियाज अली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 151 और 153 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : बुलंदशहर BJP का नेता निकला सरिया चोर गिरोह का सरगना, गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन
सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि रेलवे द्वारा सूचना मिली कि बक्शा थाना क्षेत्र में रात 9:48 बजे रेलवे ट्रैक पर एक ड्रम रखा गया था, जिससे मालगाड़ी टकरा गई और पावर ब्रेक में खराबी आ गई। जांच में सामने आया कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और ड्रम चोरी कर उसे बेचने की कोशिश में थे। जब मालगाड़ी आती दिखाई दी, तो डरकर ड्रम को ट्रैक पर ही फेंककर भाग गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
1 hr agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
13 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
15 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
15 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
15 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
17 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
19 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
22 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines