---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच नोएडा में होगा ब्लैक आउट, पुलिस अलर्ट

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में भी ब्लैक आउट किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई। गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने यह फैसला लिया है

---विज्ञापन---

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में भी ब्लैक आउट किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई। गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने यह फैसला लिया है। गुरुवार देर शाम स्थानीय थाना इंस्पेक्टर द्वारा क्षेत्र की सोसायटियों और ग्रामीण इलाकों में एक मैसेज सर्कुलेट किया गया है। इस मैसेज में जल्दी ही ब्लैक आउट किए जाने की बात लिखी है।

पुलिस ने भेजा मैसेज 

---विज्ञापन---

सोसायटी के मेंटनेंस कर्मचारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा गुरुवार रात एक मैसेज मोबाइल पर भेजा गया है। जिसमें लिखा है कि जल्द ही सोसायटी में ब्लैक आउट लिया जाएगा। जल्द ही इसके आपको सूचित किया जाएगा। वहीं एओए पदाधिकारियों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। अब यह पूरा मामला युद्ध की तरफ बढ़ता दिख रहा है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति को देखते हुए उनके द्वारा भी सोसायटी के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

ग्रेनो वेस्ट की 200 सोसायटी में ब्लैक आउट 

---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 200 सोसायटियां हैं। इनमें से अधिकतर सोसायटियां थाना बिसरख क्षेत्र में आती हैं। कुछ सोसायटी की मेंटनेंस टीम ने बताया कि बिसरख पुलिस ने ब्लैक आउट लिए जाने का मैसेज भेजा है, लेकिन यह कब होगा इसकी जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने  ब्लैक आउट लेने की बात लिखी है, जिसकी जानकारी जल्द ही साझा करने की बात कही हैद्ध

ग्रामीण इलाकों में भी होगा ब्लैक आउट 

---विज्ञापन---

नोएडा-ग्रेटर नोएडा देहात इलाकों में ब्लैक आउट किया जाएगा। दनकौर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें ब्लैक आउट किए जाने की जानकारी दी है। सभी ग्रामीण ब्लैक आउट को लेकर तैयार हैं। वह पुलिस के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। रबूपुरा में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें भी पुलिस की तरफ ब्लैक आउट किए जाने की जानकारी दी गई है।

First published on: May 08, 2025 10:30 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola