Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास धर्म गार्जियन, मेक इन इंडिया घातक आर्म्स का किया प्रदर्शन

उत्तराखंड के चौबटिया में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का सातवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दोनों देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने, पहाड़ी और शहरी इलाकों में ऑपरेशन के अनुभव साझा करने और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है.

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Mar 5, 2026 14:11

इंडियन आर्मी अपनी ताकत को परखने के लिए उत्तराखंड के चौबटिया में एक बड़ा युद्धाभ्यास की शुरुवात की है, आपको बता दे भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन 7वां संस्करण चल रहा है. इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. यह अभ्यास क्षेत्र शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और ज्यादा बढ़ावा दे रहा है.

अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद और विशेष बलों के संचालन अनुभवों का एक दूसरे के साथ साझा करना है. इस युद्धाभ्यास में साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के उभरते खतरे के मद्देनजर भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

न्यूज़ 24 को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों देश की तरफ से 120-120 सैनिक शामिल हैं. जेजीएसडीएफ दल का प्रतिनिधित्व 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है, जबकि भारतीय सेना दल का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स कर रही है. अभ्यास की जा रही प्रमुख गतिविधियों में एक अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, एक इंटेलिजेंस, निगरानी और टोही ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन का ध्वस्त होना, हेलिबोर्न ऑपरेशंस का संचालन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2026 02:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.