हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आई लव मोहम्मद' के बाद 'आई लव बुलडोजर' के लगे पोस्टर, CM योगी की भी लगाई तस्वीर

I love Muhammad Controversy Update: लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव अमित कुमार ने शहर में लगवाएं आई लव बुलडोजर के पोस्टर. आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर पहले भी वाराणसी में आई लव महादेव के पोस्टर चिपकाए गए थे

विज्ञापन

I love Muhammad Controversy Update: यूपी में आई लव मोहम्मद पोस्टर का मामाल धीरे-धीरे तूल पकड़ रहा है. इस पोस्टर का जवाब देते हुए लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव अमित त्रिपाठी ने शहर के कई हिस्सों में ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ के पोस्टर फ्लेक्स बोर्ड पर लगाए हैं. इस पोस्टर में अमित कुमार की तस्वीर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर की तस्वीर भी प्रिंट करवाई गई है.

वाराणसी में लगे थे I love Mahadev के पोस्टर

आई लव मोहम्मद पोस्टर के वायरल होने के बाद वाराणसी की गलियों में आई लव महादेव के पोस्टर भी लगाए गए थे. काशी में संतों ने पोस्टर हाथ में लेकर जगह-जगह शंखनाद किया और हर-हर महादेव का जयघोष कर आई लव मोहम्मद का जवाब दिया था. संतों ने इस पर कहा था कि वह भारत को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने देंगे. विदेशी फंडों की मदद से देश में ऐसी घटनाएं होती है. इसके बाद उज्जैन में भी आई लव महादेव के पोस्टर लगे थे.

यूपी में पोस्टर वॉर की जड़ कौन?

राज्य में इस अजीबोगरीब पोस्टर वॉर की शुरुआत कानपुर से हुई थी. वहां बारावफात त्योहार से ये शुरू हुआ था जब अचानक बिना किसी अनुमति के कुछ लोगों ने सड़कों पर जुलूस निकाला. इन लोगों ने सड़क किनारे एक टेंट लगाया और फिर ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर भी लगा दिया. इस मामले में अब तक 24 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. जिनमें 9 नामजद लोग शामिल है और 15 लोगों को अज्ञात बताया जा रहा है.

विज्ञापन

राजनैतिक बयानों से बिगड़ा माहौल

इस मामले की शुरुआत कानपुर से होने के बाद मुद्दा संभल चुका था. मगर राजनैतिक बयानबाजियों के चलते इस विवाद को हवा मिली. इस वजह से यह मुद्दा पूरे यूपी में फैल गया और फिर धीरे-धीरे कई शहरों में भी आई लव मोहम्मद के पोस्टरों के साथ लोग दिखाई देने. राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत कुछ और राज्यों में भी ऐसे जुलूस देखे गए. कुछ शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई.

ये भी पढ़ें- वाराणसी में ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर जारी, संतों ने शंखनाद कर दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola