वाराणसी में 'आई लव महादेव' के पोस्टर जारी, संतों ने शंखनाद कर दिया जवाब

Varanasi News: वाराणसी में आई लव मोहम्मद पोस्टर का जवाब देते हुए संतों ने जारी किया आई लव महादेव पोस्टर. सड़कों पर संतों ने हर हर महादेव के नारे लगाते हुए शंखनाद किया है. संतों ने आई लव मोहम्मद पोस्टर को विदेशी फंडिंग से रची जा रही साजिश बताया, जिसका वे अपने तरीके से जवाब दे रहे हैं.

up varanasi news

Varanasi News: यूपी के काशी में संतों ने ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर का जवाब देते हुए ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर जारी किए हैं. इन पोस्टरों को रिलीज करने के लिए दर्जनों संत इकट्ठे हुए थे. संतों ने हाथ में पोस्टल लिया हुआ था और जोर-जोर से ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाते हुए शंखनाद किया. यह घटना वाराणसी के अस्सी घाट इलाके में सुमेरु पीठ के आश्रम में हुई थी. आश्रम के पीठाधीश ने इस पर बयान देते हुए कहा कि भारत को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा.

विज्ञापन

चौराहों-गलियों लगाए पोस्टर

संतों ने न सिर्फ पोस्टर जारी कर विरोध जताया बल्कि आश्रम के पास हर गली नुक्कड़, हर चौराहे पर आई लव महादेव के पोस्टर लगाए. संतों ने देश को अस्थिर करने की साजिश के जवाब में इन पोस्टरों को जारी किया है. इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है.

विज्ञापन

भारत को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने देंगे

विज्ञापन

सुमेरु पीठ के पीठाधीश स्वामी नरेंद्रानंद ने वीडियो जारी किया था. वीडियो में उन्होंने एक कड़ा बयान भी दिया है कि हम भारत को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने देंगे. संतों ने चेतावनी भी दी है कि अगर कोई इसके खिलाफ जाता है तो उसे ठोक देंगे. दरअसल, स्वामी जी का कहना है कि विदेशी फंडों के जरिए मौलानाओं को देश में जानबूझकर कमजोर और अस्थिर बनाने की साजिशें रची जा रही है.

I love Mohammed कैंपेन का दिया जवाब

संतों और पीठाधीश का कहना है कि यूपी से शुरू हुए आई लव मोहम्मद के पोस्टरों वाला कैंपेन देश के अलग-अलग राज्यों में भी फैल रहा था. यह जुलूस और न बढ़ जाए इसलिए इस पर रोक लगाने और जवाब देने के लिए आई लव महादेव पोस्टर कैंपेन शुरू किया गया है. पोस्टर लगाते हुए उन्होंने जगह-जगह अपना विरोध भी प्रकट किया है. इसके बाद कानपुर और उज्जैन में भी आई लव महादेव कैंपेन के वीडियोज सामने आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ