पति का शव देखकर 7वीं मंजिल से कूदी पत्नी, घूमने गए थे दोनों चिड़ियाघर, जानें कैसे और क्या हुआ?

Horrible Incident With Ghaziabad Couple: चिड़ियाघर में गए थे, अचानक पति की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद जो हुआ, देखकर लोगों का दिल दहल गया है। दोनों के घर में चीख पुकार मची है। घटनाक्रम के बारे में जिसने भी सुना, वह हैरान रह गया और पत्नी के ठीक होने की दुआएं मांग रहा है।

Husband Death Wife Suicide Attempt

घूमने निकले पति-पत्नी के साथ दिल दहलाने वाला हादसा हुआ।

Horrible Incident With Ghaziabad Couple: वीकएंड पर घूमने निकले पति-पत्नी के साथ दिल दहला देने वाला घटनाक्रम हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों के मां-बाप सदमे में हैं। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली के चिड़ियाघर में हुई थी, जो घर आकर खत्म हुआ, लेकिन इस बीच पति की जान चली गई और पत्नी जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है। उसे काफी चोटें लगी हैं।

विज्ञापन

दरअसल, चिड़ियाघर में घूमते-घूमते अचानक पति की तबीयत खराब हो गई। पत्नी ने उसे लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हार्ट अटैक हुआ था, जिस वजह से उसके दिल ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद जैसे ही पति का शव घर पहुंचा, पत्नी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह मानसिक संतुलन खो बैठी और सोसाइटी की 7वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

विज्ञापन

चक्कर आने से बेहोश हो गया था शख्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली महिला की पहचान अंजलि (22) के रूप में हुई है। वह और उसक पति परिवार से अलग थाना कौशांबी के तहत आने वाली एलकॉन सोसाइटी में रहते थे। सोमवार शाम को दोनों ने दिल्ली के चिड़ियाघर में घूमने का प्लान बनाया।

विज्ञापन

वे चिड़ियाघर पहुंचे और खाना-पीना लेकर घूमने लगा। इस बीच अचानक अंजलि के पति को चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। अंजिल लोगों की मदद से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची। उसने परिजनों को भी अस्पताल बुला लिया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही अंंजलि के पति को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही शांत हो गई अंजलि

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजलि के परिजनों ने बताया कि जैसे ही उसने पति की मौत की खबर सुनी, वह शांत हो गई। परिजन उसे घर ले गए, लेकिन वह बदहवासी की हालत में थी। काफी समझाने पर भी उसने पानी की बूंद तक नहीं पी। देरशाम जब एंबुलेंस उसके पति की पार्थिव देह लेकर घर पहुंची तो दौड़ते हुए बाहर आई।

जैसे ही पार्थिव देह घर के अंदर आई, वह चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आई। अचानक शोर मचा तो पता चला कि अंजलि ने सुसाइड करने की कोशिश की। खून से लथपथ हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस केस दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन घटनाक्रम ने दोनों के परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ