ग्रेटर नोएडा में संपत्ति खरीदने वाले हो जाएं सावधान, फर्जी वसीयत और दस्तावेजों से 74 लाख की ठगी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो कि प्रॉपर्टी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करता है। आरोपी ने वसीयतनामा, इकरारनामा और अन्य दस्तावेजों को फर्जी तरीके से तैयार कर एक व्यक्ति से लगभग 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

Greater Noida 74 Lakhs Fraud

पुलिस हिरासत में 74 लाख की ठगी करने वाला आरोपी।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो कि प्रॉपर्टी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करता है। आरोपी ने वसीयतनामा, इकरारनामा और अन्य दस्तावेजों को फर्जी तरीके से तैयार कर एक व्यक्ति से लगभग 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

हरियाणा का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। 45 साल की उम्र में वह फर्जी कागजों के आधार पर ठगी करता था। ठगी करने के बाद वह पीड़ित से संपर्क तोड़ देता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल नंबर भी बदल देता था।

असली बताकर थमा दिए फर्जी दस्तावेज

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजेश कुमार सिंह व उसके सहयोगियों ने उसे प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर फर्जी वसीयतनामा और अन्य दस्तावेज दिखाए। झांसे में आकर पीड़ित ने करीब 74 लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर चुका है जागरूक

ग्रेटर नोएडा में सक्रिय ठगों के गैंग से बचने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कई बार जागरूक किया जा चुका है। एक बार फिर से अपील की गई है कि शहर में प्राॅपर्टी खरीदने से पहले उसको जांच पड़ताल प्राधिकरण में कर लें। ठगों का गैंग लोगों की जीवन भर की कमाई हड़प लेता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ