नोएडा में मोहर्रम पर ट्रैफिक डायवर्जन, शहर की इन सड़कों से गुजरेंगे जुलूस

Noida News: मोहर्रम जुलूस को लेकर रविवार को नोएडा शहर से कई जुलूस निकलेंगे। इसे लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान इन सभी सड़कों पर ट्रैफिक कर्मियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

Noida Traffic Diversion

Noida Traffic Diversion

Noida News: नोएडा में मोहर्रम के अवसर पर रविवार को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। शहर में अलग-अलग करीब 10 जगहों पर मोहर्रम के जुलूस निकाले जाएंगे। इसे लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन प्लान जरूर देख लें।

रविवार सुबह 11 बजे रूट डायवर्जन होगा लागू

नोएडा ट्रैफिक डीसीपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मोहर्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर जोर दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि जुलूस रविवार को सुबह 11 बजे सेक्टर 22 ए-692 से प्रारम्भ होकर चौड़ा मोड़, एडोबी चौराहा, वीवी गिरी संस्थान, एनटीपीसी के सामने से यू-टर्न लेकर प्रकाश अस्पताल, सुमित्रा अस्पताल, मोरना बस स्टैण्ड, सेक्टर 50 मार्केट, रामाज्ञा स्कूल के सामने से होते हुए सेक्टर 50 ई-97 तक जाएगा।

दो जुलूस इन रास्तों से निकलेंगे

दूसरा जुलूस दोपहर दो बजे से सेक्टर छह जामा मस्जिद से शुरू होकर रायल एनफील्ड तिराहा, बांस बल्ली मार्केट, एमपी-01 मार्ग, स्टेडियम चौक, शिवानी फर्नीचर चौक, झुंडपुरा चौक, उद्योग मार्ग, थाना फेस-1 होते हुए सेक्टर 4 तक निकलेगा। वहीं तीसरा तीसरा जुलूस दोपहर दो बजे से सेक्टर 16 कार मार्केट से शुरू होकर नया बांस, रजनीगंधा चौक, टी-सीरीज चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक से होते हुए सेक्टर 4 पहुंचेगा। इस दौरान इन सभी जगहों पर भारी पुलिस तैनात रहेगा।

सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

पुलिस के मुताबिक, रविवार को फेज वन थाना क्षेत्र में आठ और एक-एक जुलूस सेक्टर 24 व सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में निकलेगा। इन सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भी इन जुलूस में मौजूद रहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ