'मुक्के-थप्पड़ मारती है, मुझे मेरी पत्नी से बचाओ'; सूजे हुए चेहरे के साथ थाने पहुंचा पति, दर्ज कराई FIR

Woman Assaulted Husband Brutally: पत्नी ने अपने पति को मुक्के-थप्पड़ मार-मार कर अधमरा कर दिया। वह उसके लुक को लेकर उससे नाराज रहती है। अकसर लड़ाई करते हुए गाली गलौज करती है। इस बार उसने मुक्के मारे और कांच की चीज मारकर खून निकाल दिया। पति ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस केस दर्ज कराया है।

Stressed Boy

टीचर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे अभिभावक।

MP Indore Woman Assaulted Husband: एक महिला ने अपने पति को बुरी तरह पीटा। मुक्के मार-मार कर उसका मुंह सुजा दिया। सूजा हुआ चेहरा लेकर पति थाने पहुंचा और अपनी जल्लाद पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शख्स की हालत देखकर उसका मेडिकल कराया।

विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के 2 बच्चे भी हैं, जिनके सामने पत्नी उसे भला बुरा सकती है। विरोध करने पर गाली गलौज करती है। आक्रामकता दिखाते हुए उससे मारपीट भी करती है।

विज्ञापन

आरोपी महिला को पसंद नहीं पति का लुक

बता दें की घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के नगीन नगरी की है। पीड़ित का नाम सावन है और उसके साथ मारपीट करने वाली पत्नी का नाम अभिलाषा है। एरोड्रम पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में पीड़ित सावन ने आरोप लगाया है कि अभिलाषा को उसका लुक पसंद नहीं है, इसलिए उसने तलाक मांगा है।

विज्ञापन

अभिलाषा कहती है कि तुम अब बच्चों को स्कूल छोड़ने नहीं जाओगे। तुम्हे देखकर लोग हंसते हैं और मेरा भी मजाक उड़ाते हैं। वह अकसर इस बात को लेकर झगड़ा करती है। इस बार झगड़ा करते-करते वह आक्रामक हो गई और उसने कांच की चीज उठाकर मारी, जिससे खून निकला।

विज्ञापन

लुक को लेकर आक्रामकता बढ़ती जा रही

पीड़ित सावन का कहना है कि उसके ससुरालियों और मायके वालों ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मेरे लुक को लेकर बहसबाजी करते हुए वह गाली गालौज भी करती है। अब उससे डर लगने लगा है कि लड़ाई करते-करते वह क्या कदम उठा ले, नहीं पता?

सावन ने बताया कि उसके लुक को अभिलाषा की फ्रस्ट्रेशन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिस वजह से उसकी आक्रामकता भी बढ़ रही है। वह रोज-रोज के क्लेश से तंग आ गया है। अब उसने पूरे परिवार के सामने तलाक मांगा है। विरोध करने पर उसने फिर मारपीट की। मुक्के और थप्पड़ मार-मारकर मुंह ही सुजा दिया।

विज्ञापन

तंग आकर उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसकी और बच्चों की जिंदगी अभिलाषा के साथ बर्बाद हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ