BJP वर्कर की हत्या, शव के टुकड़े करके ड्रम में भरे; फ्लैट में अकेली रहती थी 70 साल की बुजुर्ग

Bengaluru BJP Worker Old Woman Murder: भाजपा वर्कर की बेरहमी से हत्या करके, शव के टुकड़े करके अंगों को ड्रम में भरकर फेंक दिया गया। मृतका की उम्र करीब 70 साल थी, जो फ्लैट में अकेली रहती थी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब इलाके में दुर्गंध फैलने लगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bengaluru BJP Worker Old Woman Murder

वारदात स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।

Old Woman Murdered Dead Body Chopped: भाजपा की बुजुर्ग महिला वर्कर की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हत्यारों ने शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में भर दिया, जो मृतका के फ्लैट से करीब 200 मीटर दूर मिला।

विज्ञापन

दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया तो वारदात का खुलासा हुआ। हत्या के शक में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात को कर्नाटक के बेंगलुरु में केआर पुरम इलाके में अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है।

विज्ञापन

महिला के दोनों हाथ और पैर काटे गए थे

गलुरु पुलिस के एडिशनल कमिश्नर रमन गुप्ता ने बताया कि मृतका की पहचान 70 वर्षीय सुशीलम्मा के रूप में हुई है, जो भाजपा की एक्टिव वर्कर थीं। वे मेन रोड पर बनी बिल्डिंग में एक फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनकी छोटी बेटी और पोती भी उसी बिल्डिंग में अलग फ्लैट में रहती थीं।

विज्ञापन

सुशीलम्मा का बेटा और बड़ी बेटी परिवार के साथ अलग किसी और इलाके में रहते हैं। हत्यारोपियों ने मृतका के दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए थे। वहीं मृतका ने गले में सोने की चेन पहनी हुई थी, इसलिए लूटपाट का मामला नहीं लगता, लेकिन पुलिस परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

पुलिस प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से करेगी जांच

पुलिस के अनुसार, सुशीलम्मा की छोटी बेटी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और उनकी पोती कॉलेज स्टूडेंट थी। सुशीलम्मा रोज मंदिर जाती थीं, लेकिन 2 दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। सुशीलम्मा के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी।

सुशीलम्मा के पड़ोसी मुनिरत्नम्मा ने पुलिस को बताया कि 3 दिन पहले उसकी सुशीलम्मा से बात हुई थी। वह किराया लेने गया था तो सुशीलम्मा ने कहा था कि 2-3 दिन में बेटा खर्चा देकर जाएगा तो किराया चुका देगी। ऐसे में पुलिस प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी केस की जांच करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ