Women health deteriorated in the roadways bus: खबर उत्तर प्रदेश की है, जहां बस ड्राईवर ने बीमार महिला को रास्ते में ही उतारकर चला गया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। दरअसल घटना के वक्त महिला बस में बैठी थी। यूपी के अमरोहा डिपो की रोडवेज बस में तिलहर से फरीदपुर तक का टिकट लेकर बैठी महिला की नाक से खून निकलने लगा और उसकी तबियत हद से ज्यादा बिगड़ने लगी। इस पर बस ड्राइवर ने उसे फरीदपुर से पांच किमी पहले ही हाईवे के ढाबे पर उतार दिया और बस लेकर चला गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला बस से उतरते ही बेहोश हो गई। महिला को बेहोश देख आसपास के लोग आनन- फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही महिला के पास से मिले टिकट से उसके गंतव्य का पता चला।
ब्रेन हेमरेज से हुई महिला की मौत
घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे फरीदपुर से पांच किलोमीटर पहले हाईवे पर गोविंद ढाबे के पास एक बस रुकी और बस से एक महिला उतरी , बस से उतरते ही महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उसकी नाक से खून बह रहा था। आसपास के लोग महिला को सीएचसी अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज से महिला की मौत होने की आशंका जताई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ढाबे पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक ने बस रोकी और महिला को उतारकर वहां से बस भगा ले गया। ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
43 mins agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
4 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
5 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
5 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
7 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
18 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines