Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

प्रोफेसर ने 20 साल से 30 से अधिक छात्राओं को बनाया शिकार, अब हुआ गिरफ्तार

हाथरस के सेठ पीसी बागला डिग्री कॉलेज में दर्जनों छात्राओं से यौन शोषण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रोफेसर रजनीश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया, प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर भी गिरफ्तार किया गया। छात्राओं ने महिला आयोग को शिकायत भेजी थी।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 23, 2025 21:57

हाथरस के सेठ पीसी बागला डिग्री कॉलेज में दर्जनों छात्राओं से यौन शोषण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि भूगोल विभाग के प्रोफेसर रजनीश कुमार छात्राओं का यौन शोषण करता था और जब पीड़ित छात्राएं शिकायत लेकर प्राचार्य के पास पहुंचीं, तो उन्होंने उन्हें डांट कर भगा दिया।

महिला आयोग को भेजी गई थी शिकायत

पिछले महीने एक छात्रा ने महिला आयोग को पत्र लिखकर प्रोफेसर रजनीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। छात्रा ने बताया कि रजनीश कुमार वर्षों से छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता रहा है। वह उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। छात्रा ने अपने आरोपों के समर्थन में महिला आयोग को कुछ फोटो और वीडियो भी भेजे थे।

---विज्ञापन---

प्रोफेसर की गिरफ्तारी और चौंकाने वाले खुलासे

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और प्रोफेसर रजनीश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह पिछले 20 सालों से 30 से अधिक छात्राओं का यौन शोषण कर चुका है। वह उन्हें फेल करने की धमकी देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हीं लड़कियों के जरिए अन्य छात्राओं को भी फंसाने की कोशिश करता था। इस मामले में 60 से अधिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

प्राचार्य की भूमिका पर उठे सवाल

छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जांच में सामने आया है कि प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते थे, बल्कि उन्हें डांटकर वापस भेज देते थे। इसी वजह से पुलिस ने अब प्राचार्य को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2025 09:57 PM

संबंधित खबरें