Haridwar Triple Death Case: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली। एक ही घर में तीन मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बरामद किया शव
यह मामला हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में टिहरी कॉलोनी का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव मकान से बरामद हुए हैं। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर तीनों शवो को बरामद किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें- क्या खत्म हो गया बजरंग पूनिया का करियर? 4 साल का लगा बैन
जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक क्लेश होना माना जा रहा है। खबरों की मानें तो परिवार कल ही दिल्ली से आया था। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, आईपीएस जितेंद्र मेहरा और अन्य आलाअधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस ने दी जानकारी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि घर का दरवाजा बंद पड़ा था। किराएदारों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी थी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर में तीन लाशें पड़ी थीं। तीनों की सांसे बंद हो चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि घर में तीन लोग मृत पाए गए, जिसमें आरोपी मृतक का नाम राजीव अरोड़ा है और उसकी उम्र 60 साल है। उसके साथ ही उसकी वाइफ सुनीता अरोड़ा और उनकी सास की लाश भी मौजूद थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या हमें ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक राजीव अरोड़ा ने पहले पत्नी और सास की हत्या की और फिर खुद को गोली मारी ली। हालांकि जांच अभी चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि मृतक का पूरा परिवार दिल्ली में रहता था। घटना से एक दिन पहले ही सब दिल्ली से हरिद्वार आए थे। पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटा लिए हैं। इस मामले की अच्छी तरह से जांच होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कब खत्म होगा CM Face का सस्पेंस? BJP ने ठुकराया बिहार फॉर्मूला
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines