Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी गोलचक्कर पर बन रहे अंडरपास पर सोमवार बीती रात 2 बजे बड़ा हादसा हुआ। रेसिंग बाइक ने बैरियर को उड़ा दिया। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि वह हवा में उछलते हुए अंडरपास के अंदर जा गिरी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है कि आखिर आधी रात को कपल सड़क पर घूमने के लिए क्यों निकले थे।
14 एवेन्यू से निकली थी कशिश
बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिस युवती की हादसे में मौत हुई है, उसका नाम कशिश है। वह गौर सिटी के 14 एवेन्यू में रहती थी। बाइक चला रहा युवक अंकुश पंचशील ग्रींस सोसायटी में रहता था। रात वह बाइक पर सवार होकर पहले कशिश को लेने 14 एवेन्यू पहुंचा। वहां कशिश को लेने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चार मूर्ति की तरफ आ रहे थे, तभी रास्ते में बाइक ने पहले बैरियर को उड़ाया और फिर कई बार पलटते हुए अंडरपास के अंदर पहुंच गई। अंडरपास निर्माण का काम चल रहा है। वहां भारी मात्रा में निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। ऐसे में आशंका है कि सिर में सरिया लगने या फिर अन्य कोई भारी चीज लगने के कारण कशिश की मौत हुई है।
अभी नहीं आई तहरीर
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल जांच में यह साफ हुआ है कि हाई स्पीड के चलते हादसा हुआ है। कशिश के परिजन को सूचना दे दी गई है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। युवती के परिजन अगर कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कोई पहला मामला नहीं है जब कपल से जुड़ी कोई घटना सामने न आई हो। कल भी एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कपल चलती बाइक पर अश्लील हरकत कर रहे थे। अब लापरवाही के चलते युवती की जान चली गई।
ये भी पढ़ें- सीट 11-A का महंगा हो रहा टिकट, गोवा-मुंबई रूट पर शुरू होगी नई एयरलाइंस
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
13 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
14 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines