Agra Airport: आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से उड़ानों का दायरा जल्द ही और बड़ा हो सकता है। गोवा, कोलकाता और मुंबई के लिए नई फ्लाइट्स शुरू होने की संभावना है। जिनका संचालन शंख एयरलाइंस करेगी। इसको लेकर 18 जून को एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें रूट, किराया और उड़ानों की संख्या जैसे मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल, खेरिया एयरपोर्ट से केवल इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें संचालित हो रही हैं। जो बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई को जोड़ती हैं। अब शंख एयरलाइंस दूसरी ऐसी कंपनी बनने जा रही है, जो इस एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करेगी।
कब खत्म होगा निर्माण कार्य?
एयरपोर्ट पर सिविल एंक्लेव, टैक्सी ट्रैक और अन्य संरचनात्मक विस्तार का कार्य चल रहा है। यह निर्माण अगले दो वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है, जिससे उड़ानों की संख्या में लगभग 80% की बढ़ोतरी संभव है। गौरतलब है कि बीते चार वर्षों से केवल इंडिगो की उड़ानों पर निर्भर इस एयरपोर्ट पर अब शंख एयरलाइंस का आना यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत बन सकता है।
सीट 11-A क्यों चर्चा का केंद्र?
हाल ही में हुए अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री रमेश विश्वास की जान सीट नंबर 11-A पर बैठने की वजह से बची। इस घटना के बाद यह सीट अचानक चर्चा का विषय बन गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी विक्रम सिंह का मानना है कि आने वाले समय में एयरलाइंस इस सीट को “स्पेशल” कैटेगरी में शामिल कर सकती हैं, और इसके लिए अतिरिक्त किराया भी वसूला जा सकता है।
किन-किन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट?
श्रीनगर, गुवाहाटी और जम्मू जैसे शहरों के लिए भी फ्लाइट्स की योजना है, लेकिन फिलहाल गोवा, कोलकाता और मुंबई की उड़ानें प्राथमिकता में हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शंख एयरलाइंस ने विशेष रूप से मुंबई के लिए उड़ान संचालित करने की रुचि दिखाई है।
क्या महंगी होगी सीट 11-A?
50 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले विमानों का संचालन प्रस्तावित है। दो सप्ताह पहले हुई बैठक में संभावित रूट्स पर सर्वे किया गया था, जिसकी रिपोर्ट 18 जून की बैठक में पेश की जाएगी। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो आगरा के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर और ज्यादा विकल्पों के साथ कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, सीट 11-A की लोकप्रियता एक नया मार्केटिंग ट्रेंड बन सकती है।