Uttar Pradesh Greater Noida Authority (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले करीब 2 लाख लोगों को अब अपनी सेहर सुधारने के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। दरअसल, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी आवासीय सेक्टर-2, 3 व 16 सहित क्षेत्र के सभी सेक्टरों में स्थित 60 पार्कों में ओपन जिम स्थापित करने की तैयारी कर रही है। अथॉरिटी इन पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगाएगी। अथॉरिटी का दावा है कि इसके लिए एक महीने में टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ग्रेनो ईस्ट के पार्कों में ओपन जिम और झूले लगे
अथॉरिटी अधिकारी नथौली सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा ईस्ट के सेक्टरों में स्थित पार्कों में जिम और झूले लगाने का काम पहले ही किया जा चुका है। फिलहाल जो उपकरण खराब हो चुके हैं,उसकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। अथॉरिटी द्वारा सभी सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ लोगों के घूमने- फिरने के लिए हर ब्लॉक में पार्क विकसित किए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अथॉरिटी अपने पार्कों में ओपन जिम स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है,ताकि लोग घर के नजदीक बिना पैसा खर्च किए कसरत कर सकें।
मंजूरी के बाद टेंडर होगा जारी
नथौली सिंह ने बताया कि अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पार्कों में भी ओपन जिम, झूले और बेंच लगाने की तैयारी चल रही है। खर्च का आकलन करते हुए इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वेस्ट के करीब 60 पार्कों में ओपन जिम, झूले और बेंच लगाने का काम किया जाएगा। इसक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से मंजूरी लेकर जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।
इन सेक्टरों में ओपन जिम और झूले की व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2, 3, 16, 10, 12, इकोटेक-12, टेकजोन- 4, नालेज पार्क 5 आदि सेक्टरों में स्थित पार्कों में ओपन जिम, झूले और लोगों के बैठने के लिए बेंच स्थापित की जाएगी। प्रथम चरण में 60 पार्क चिन्हित किए गए हैं। इसके बाद अन्य पार्कों में भी ओपन जिम और झूले लगाए जाएंगे।
हरियाली पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये
शहर को हरा- भरा बनाने के लिए अथॉरिटी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे पार्कों व हरित क्षेत्र के रखरखाव में मदद मिलेगी। अथॉरिटी ने विभिन्न सेक्टरों में स्थित 20 से अधिक थीम पार्कों के कायाकल्प की योजना बनाई है। इसके साथ ही साइंस पार्क, आयुर्वेदा पार्क व चिल्ड्रेन पार्क भी विकसित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines