Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सेंटर में बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार

थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सेंटर स्टूडियो अपॉर्टमेंट में गुरुवार को एक युवक ने 16वीं मंजिल की छत (टैरिस एरिया) से संदिग्ध परिस्थितयों में नीचे गिर गया। वह सीधे तीसरी मंजिल की बालकनी पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अपॉर्टमेंट में रहने वाले लोगों के साथ गार्डों ने तुरंत उसे वहां उठाकर एंबुलेंस की मदद से पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

Author
Edited By : Md Junaid Akhtar Updated: May 29, 2025 20:46
Greater Noida West, Gaur City, ग्रेटर नोएडा न्यूज, गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौर सिटी सेंटर में बड़ा हादसा

गौर सिटी सेंटर में गुरुवार शाम एक हादसे ने लोगों के होश उड़ा दिए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान एक युवक ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाजसेवी अन्नू खान ने इस घटना का वीडियो अपने एक्स हैंडल पोस्ट किया है।

---विज्ञापन---

16वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितयों में नीचे गिरा

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सेंटर स्टूडियो अपॉर्टमेंट में गुरुवार को एक युवक ने 16वीं मंजिल की छत (टैरिस एरिया) से संदिग्ध परिस्थितयों में नीचे गिर गया। वह सीधे तीसरी मंजिल की बालकनी पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और अपॉर्टमेंट के लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आर्यन शर्मा (20) निवासी अनिरुद्धपुर बहेरी जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि युवक ने छलांग लगाकर सुसाइड किया है।

इलाज के दौरान हुई मौत

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बरेली का आर्यन पिछले डेढ़ माह से गौर सिटी सेंटर के स्टूडियो अपॉर्टमेंट में किराये का फ्लैट लेकर अकेला रह रहा था। वह कोई काम भी नहीं करता और न पढ़ाई करता था। घरवालों से भी कम ही संपर्क रखता था। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह स्टूडियो अपॉर्टमेंट की 16वीं मंजिल की टेरिस एरिया में गया था। वहां उसने अचानक से छलांग लगा दी। जिस कारण वह तीसरी मंजिल पर टीन शेड एरिया में आकर गिर गया। अपॉर्टमेंट में रहने वाले लोगों के साथ गार्डों ने तुरंत उसे वहां उठाकर एंबुलेंस की मदद से पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बाद में सेक्टर-39 जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

First published on: May 29, 2025 06:41 PM