हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधी रात सड़कों पर क्यों उतरे लोग? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसायटी में आधी रात बिजली कटने से हंगामा हुआ है। बिना पूर्व सूचना के लाइट बंद करने से नाराज लोग सड़कों पर उतर गए। गर्मी और लापरवाही से बढ़ी समस्याएं। पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Source-News 24

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधी रात 1 बजे लोग सड़कों पर उतर आए। गैलेक्सी रॉयल सोसायटी में आधी रात बिजली कट गई। इस वजह से लोगों को कई तरीके की परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में लाइट बंद होने से लोगों की रात की नींद हराम हो गई। लाइट कटने से गुस्साए लोगों ने सोसायटी के मेन गेट पर एकत्र होकर अपनी बात रखी। लोगों के विरोध को देखते हुए कुछ देर बाद ही बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई। हालांकि लोगों का कहना है कि यह रवैया बिल्कुल गलत है। मेंटेनेंस विभाग ने सोसायटी में आधी रात को लाइट बंद कर दी थी।

बिजली का लोड कर दिया था काम

सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस विभाग में बिजली का लोड कम कर दिया था। लोड कम करने के चक्कर में ही लाइट बंद की गई थी। इस वजह से मुख्य गेट, सोसायटी की मार्केट के अलावा कई अन्य स्थानों की लाइट चली गई। टावर की लिफ्ट भी बंद कर दी गई थी। इससे संबंधित वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मेंटेनेंस विभाग की हरकत से लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि आए दिन मेंटेनेंस विभाग ऐसा काम करता रहता है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांस्टेबल सौरभ हत्याकांड के आरोपी साजिद को मुठभेड़ में लगी गोली, गाजियाबाद से हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन

नहीं दी गई थी कोई पूर्व सूचना

सोसायटी के लोगों का कहना है कि यदि मेंटेनेंस विभाग को ऐसा करना ही था तो पूर्व में सूचना दी जानी चाहिए थी। भीषण गर्मी में रात के समय अचानक से लाइट काट देने से बच्चों को भी समस्या होती है। मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही पूर्व में भी कई बार सामने आ चुकी है। यदि कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो उसको देख लेने की बात तक कही जाती है। लोगों का यह भी आरोप है कि जब-जब गर्मी का मौसम आता है तब तब सोसायटी में बिजली कटौती शुरू कर दी जाती है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नहीं हो रहा समस्या का समाधान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोसायटी में रहने वाले लोग आए दिन अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर रहते हैं। कभी बिजली कटौती तो कभी लिफ्ट फंसने की समस्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम हो गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Noida Bus Accident: नोएडा में एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई सवारियों से भरी बस, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola