Noida Bus Accident: नोएडा में एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई सवारियों से भरी बस, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Noida Bus Accident News: दिल्ली से सटे नोएडा में एक तेज रफ्तार बस निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। इस हादसे में बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस दौरान बस में एक कंपनी के कर्मचारी सवार थे।

Noida Bus Accident News

एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई बस (News24 Repoter)

विज्ञापन

Noida Bus Accident News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार बस निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में एक कंपनी कर्मचारी सवार थे। हालांकि, गनीमत रही है कि इस हादसे में किसी भी कर्मचारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिलर के साथ बस तेज टकराई कि आधी बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार तड़के सुबह हुआ है।

विज्ञापन

हादसे के वक्त बस में सवार थे LG के कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बरौला के निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पास हुआ है। इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे के समय बस में LG कंपनी के कर्मचारी सवार थे। इन्हीं कर्मचारियों को लेकर बस ग्रेटर नोएडा जा रही थी। तभी बरौला में बन रहे एलिवेटेड रोड के पिलर से बस टकरा गई। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बस में सवार कंपनी के किसी कर्मचारी को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी है।

सुरक्षित हैं सभी कर्मचारी

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 49 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल हुए ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराने पर बस क्षतिग्रस्त हुई है। बस LG कंपनी की थी। घटना में बस सवार सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। बस ड्राइवर घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ