हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कर्ज में डूबने से छोड़ी ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वाय की नौकरी, ग्रेटर नोएडा में 10 हजार में बेचने लगे चोरी की बाइक

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की थाना जेवर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है। सभी बाइक अलग-अलग जगह से चोरी की गई थी।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की थाना जेवर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है। सभी बाइक अलग-अलग जगह से चोरी की गई थी। आरोपी गिरोह बनाकर अपराध करते थे। पुलिस जल्द ही सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।

इन दो बदमाशों की हुई धरपकड़
जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह व कृष अग्रवाल के रूप में हुई है। अभिषेक मथुरा व कृष अलीगढ़ का रहने वाला है। दोनों लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले ब्लिंकिट कंपनी में काम करते थे, लेकिन गेमिंग ऐप्स के चक्कर में कर्ज में डूब गए। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने बाइक चोरी को धंधा बना लिया। चोरी की बाइक ये लोग दिल्ली, नोएडा और अन्य राज्यों से चुराकर 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। हमेशा देहात क्षेत्र में चोरी की बाइक बेची जाती थी ताकि पुलिस जांच से बच सके।

विज्ञापन

ऐसे आए पुलिस की पकड़ में
पुलिस को मुखबिर से खास सूचना मिली थी कि जेवर क्षेत्र में दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए आने वाले है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को धर दबोचा है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी को जाल में फंसाया, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 20 लाख ठगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola