Good News: अब सिर्फ 15-20 मिनट में पहुंच जाएंगे नोएडा से फरीदाबाद, ये रहा रूट
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Noida News: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए हरियाणा और यूपी सरकार एक एक्सप्रेस-वे बनाने जा रही है। इससे यहां रहने वाले लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ ही इन शहरों के बीच की दूरियां भी कम हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से फरीदाबाद और नोएडा के चोला इंडस्ट्रियल एरिया आपस में जुड़ जाएगा।
इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद और नोएडा की बीच की दूरी भी घट जाएगी।
रिपोर्ट की मानें तो इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद फरीदाबाद से मात्र 15-20 मिनट में लोग नोएडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। पहले इस योजना को 6 लेन का बनाया जाएगा इसके बाद इसे समय की मांग के अनुसार 8 लेन का बनाया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि न्यू नोएडा को जल्द ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए फरीदाबाद से जोड़ जाएगा।
यमुना अथाॅरिटी के अधिकारियों की मानें तो चोला औद्योगिक क्षेत्र को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के क्रम में बुलंदशहर के 55 गांवों को शामिल किया गया है। सड़क बनाने वाली कंपनी को 2024 तक इसका निर्माण पूरा करने को कहा गया है। वहीं इस हाईवे के निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: