---विज्ञापन---

गाजियाबाद के मोदीनगर को 11 जोन में बांटकर किया जा रहा निरीक्षण, जानिए कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा

Ghaziabad News: गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस ने आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ताकि मोदीनगर क्षेत्र से गुजरने वाले कावंडियों को किसी तरह की परेशानी का सामाना ना करना पड़े। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस ने आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ताकि मोदीनगर क्षेत्र से गुजरने वाले कावंडियों को किसी तरह की परेशानी का सामाना ना करना पड़े और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से भी समय से निपटा जा सके। इसके लिए मोदीनगर क्षेत्र को 11 जोन में बांटकर कांवड़ यात्रा की तैयारी की जा रही है।

संबंधित विभागों को भेजी जाएगी निरीक्षण की रिपोर्ट

मोदीनगर पुलिस ने कांवड़ को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस टीम ने एक दरोगा और दो सिपाहियों की 11 टीमें बनाई है। जो मोदीनगर क्षेत्र के 11 जोन का मुआयना करेगी। इन टीमों ने मोदीनगर के निवाड़ी गंगनहर पटरी, मुरादनगर से कादराबाद नहर की पटरी का निरिक्षण किया है और जो भी कमियां मिली है उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। अब इस रिपोर्ट को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि संबंधित विभाग अपने अपने कार्यो को पूरा कर सकें। जिससे आने वाली कांवड़ यात्रा में किसी भी कावंडिएं को परेशानी ना हो।

---विज्ञापन---

11 जुलाई से शुरु होनी है कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा को लेकर मोदीनगर पुलिस अपनी तैयारी में जुटी हुई है। 11 जुलाई से कावंड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए पुलिस सभी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि किसी भी चौराहे पर कैमरें में परेशानी हो तो उसे ठीक कर सकें। इसके अलावा पुलिस द्वारा सड़क किनारें बनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी दुकानदारों से सही कराने की अपील कर रही है।

First published on: Jun 16, 2025 08:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola