Ghaziabad News: गाजियाबाद में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शहर का मौसम सुहाना हो गया है। मंगलवार रात भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बुधवार सुबह का तापमान भी 25 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह के समय चल रही ठंड़ी हवाओं ने लोगों को काफी राहत दी। वहीं आज दिन भर आसमान पर हल्के बादल छाए रहे और 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दिन में हुई। जिसके कारण बुधवार शाम के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मिली राहत
शनिवार देर शाम से हुई बारिश के बाद गाजियाबाद में मौसम का मिजाज बदला है। जिसके बाद रविवार, सोमवार और मंगलवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। दिन में हल्के बादल छाए रहते है जिससे तेज धूप से भी राहत मिल रही है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में बुधवार को दिन में लगभग 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने काफी राहत भी दी। शाम होते-होते एक बार फिर से मौसम बदल गया और देर शाम गाजियाबाद के कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कहीं अच्छी बारिश हुई।
गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना
गाजियाबाद में जिसके बाद बुधवार शाम को भी मौसम ने करवट ली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रह सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है और लगभग 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा आस-पास के जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी मौसम बदल सकता है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
27 mins agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
3 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
5 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
13 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
21 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
23 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines