---विज्ञापन---

गाजियाबाद के इस बस स्टैंड की 161 करोड़ से बदलेगी सूरत, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Ghaziabad News: गाजियाबाद रीजन में क्षेत्रफल के हिसाब से साहिबाबाद दूसरे नंबर का बड़ा बस अड्डा है। इस बस स्टैंड का क्षेत्रफल लगभग 15 हजार वर्ग मीटर और वर्कशॉप लगभग 28 हजार वर्ग मीटर में फैला है। ऐसे में इस बस स्टैंड का कुल क्षेत्रफल 43 हजार वर्गमीटर है। इस बस अड्डे का निर्माण भी अब पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) के आधार पर किया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

Ghaziabad Bus Stand News: गाजियाबाद के साहिबाबाद बस अड्डे का निर्माण भी अब पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले गाजियाबाद और कौशांबी बस अड्डे का निमाण भी पीपीपी मॉडल के अनुसार किया जा रहा है। ऐसे में अब रीजन के 43 हजार वर्ग मीटर में फैले साहिबाबाद बस अड्डे का भी निर्माण 161 करोड़ रुपये लागत से कराया जाएगा। निर्माण के बाद यात्रियों को साहिबाबाद बस स्टैंड पर एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस बस स्टैंड के निर्माण के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है।

43 हजार वर्गमीटर में फैला है बस स्टैंड

गाजियाबाद रीजन में क्षेत्रफल के हिसाब से साहिबाबाद दूसरे नंबर का बस अड्डा है। इस बस स्टैंड का क्षेत्रफल लगभग 15 हजार वर्ग मीटर और वर्कशॉप लगभग 28 हजार वर्ग मीटर में फैला है। ऐसे में इस बस स्टैंड का कुल क्षेत्रफल 43 हजार वर्गमीटर में फैला हुआ है। इस बस अड्डे के निर्माण के बाद लोगों को यहां ठहरने से लेकर खाने के लिए भी बहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यहां पर यात्रियों के लिए एसी रूम बनाए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो सालों में इस बस स्टैंड का निर्माण पूरा हो सकता है। इस बस स्टैंड को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का मैसर्स आनंद हैबिटैट नाम की एक फर्म से करार हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

यात्रियों को मिलेंगी तमाम आधुनिक सुविधाएं

बस स्टैंड का निर्माण करने वाली फर्म द्वारा स्टैंड के निर्माण की पूरी योजना को बनाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को भेज दी है। यहां से निर्माण की सभी रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लगने और नक्शा पास होने के बाद कार्य शुरू हो सकता है। बताया गया है कि इस बस स्टैंड का निमाण करने वाली कंपनी को 90 सालों के लिए इसे लीज पर दिया गया है। यहां पर यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। यात्रियों को खाने से लेकर खरीदारी करने के लिए सभी तरह की दुकानें बस स्टैंड के अंदर ही मिलेंगी। इसके अलावा यात्रियों के आराम करने के लिए एसी कक्षों का भी निर्माण कराया जाएगा।

First published on: Jun 19, 2025 05:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola