हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी हुए 40 लाख से अधिक की कीमत के 211 मोबाइल किए बरामद

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गाजियाबाद कमिश्नर की सिटी जोन पुलिस टीम ने बिहार और मध्य प्रदेश जैसे अलग-अलग राज्यों से गाजियाबाद से चोरी किए गए 211 मोबाइल फोन को ट्रेस करके बरामद किया है।

विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गाजियाबाद कमिश्नर की सिटी जोन पुलिस टीम ने बिहार और मध्य प्रदेश जैसे अलग-अलग राज्यों से गाजियाबाद से चोरी किए गए 211 मोबाइल फोन को ट्रेस करके बरामद किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने द्वारा बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस टीम ने इन मोबाइलों को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम को आयोजित करके बरामद मोबाइलों के असली मालिकों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस लाइन में असली मालिकों को लौटाए मोबाइल

गाजियाबाद शहर के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी किए गए मोबाइलों को गाजियाबाद कमिश्नरेट की साइबर सेल और तकनीकी टीम ने मिलकर ट्रेस किया है। यह मोबाइल बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य विभिन्न राज्यों में ट्रेस किए गए थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने इन्हें बरामद किया है। गाजियाबाद सिटी जॉन के डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, 211 मोबाइल फोन की बरामद की गई है। जिनकी अनुमानित बाजार की कीमत लगभग 45 लख रुपए है। बुधवार को हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने इन बरामद फोनों के असली मालिकों को फोन वापस किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन ने किए बड़े खुलासे, बड़े नाम खंगालने में जुटी गाजियाबाद पुलिस

खोए फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान खोए हुए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस दौरान डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने कहा कि गाजियाबाद पुलिस का निरंतर प्रयास है कि नागरिकों की खोई हुई चीज उन्हें वापस दिलाई जाएं। पुलिस भविष्य में भी इस तरह के निरंतर प्रयास करती रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों ने इन मोबाइलों की चोरी की थी या जो इन्हे चोरी करने में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस टीम जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के डीएम बने रविन्द्र मंदर, दीपक मीणा को गोरखपुर का बनाया गया जिलाधिकारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola