Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने की एक सूचना पर तीन मिनट में मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली। इस दौरान पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर गए और फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में युवक के परिजनों और पुलिस के आला अधिकारियों ने जान बचाने वाली टीम को सम्मानित किया है वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की तारीफ हो रही है।
तीन मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने घर में पारिवारिक के बाद खुद को कमरें में बंद कर लिया है और फांसी लगा ली है। इस सूचना पर पीआरवी पर तैनात ड्राइवर जितेन्द्र, दरोगा सोनू बालियान, सिपाही पंकज और प्रवीन तुरंत मौके की ओर रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस टीम मात्र तीन मिनट में मौके पर पहुंच गई।
पुलिस टीम को किया सम्मानित
जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर पहुंचकर फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारकर तुरंत उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक को सही समय पर उपचार मिलने के कारण उसकी जान बच गई। वहीं इस मामले में युवक के परिजनों और पुलिस के आला अधिकारियों ने पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम को सम्मानित किया है और युवक के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
9 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
11 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
11 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
11 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
12 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
16 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
18 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
19 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines