Ghaziabad News: गाजियाबाद कविनगर थाना पुलिस की रविवार देर रात दो साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अपने को घिरता देख आरोपी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
डायमंड चौराहे के पास हुई मुठभेड़
गाजियाबाद के कविनगर थाने के एसीपी भास्कर वर्मा के अनुसार, रविवार देर रात कविनगर थाना पुलिस टीम थानाक्षेत्र के डायमंड चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार चालक को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवार ने कार को रोकने के बजाए कार को दौड़ा दिया। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी कार चालक का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार एक पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार चालक ने अपने को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
25 हजार का था इनामी
पुलिस पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिंभावली स्थित रजहेड़ा का रहने वाले जितेन्द्र उर्फ जतिन के रूप में हुई है। आरोपी कविनगर थाने के एक मामले में दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
23 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines