---विज्ञापन---

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मचा हड़कंप

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एमएमजी जिलास्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पिछले 9 दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब इस तरह की घटना जिला अस्पताल में हुई है। महिला की मौत के बाद अस्पताल के अधिकारी जांच कमैटी के गठन की बात कही जा रही है।

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एमएमजी जिलास्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पिछले 9 दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब इस तरह की घटना जिला अस्पताल में हुई है। महिला की मौत के बाद से अस्पताल के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस मामले में किसी पक्ष ने लिखित शिकायत अभी तक नहीं की है, मगर अधिकारी तीन सदस्य जांच कमैटी का गठन करने की बात कह रहें है।

21 जून को किया गया था भर्ती

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के अशोक विहार में रहने वाली रूखसाना को उसके परिजनों ने बीती 21 जून को गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया गया है कि रूखसाना फाइब्रायड की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि दोपहर के समय अस्पतल के एक चिकित्सक ने मरीज रूखसाना का ऑपरेशन किया था। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, मरीज की आंत चिपकने के कारण ऑपरेशन पूरा नहीं किया जा सका था। जिसके कारण बीच में ही टांके लगा दिए गए थे। चिकित्सक का कहना है कि आंत चिपकने की कंडिशन में यदि ऑपरेशन किया जाता तो मरीज की जान को खतरा हो सकता था।

---विज्ञापन---

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत

इसके बाद मरीज रूखसाना को ब्लॉक बी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि रविवार दोपहर मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने की जानकारी जब अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। हालाकि इस मामले में अधिकारी जांच कमैटी बनाकर मामले की जांच कराने की बात कह रहें हैं। पिछले 9 दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। बीती 12 जून को पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद भी एक महिला की मौत हो गई थी।

First published on: Jun 23, 2025 05:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola