हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद में मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के इंद्रापुरम थाना क्षेत्र कनावनी में रामसिंह और दीपक का घर पास-पास है। बताया गया है कि बुधवार देर रात दोनो परिवारों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

विज्ञापन
ghaziabad crime

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में बीती रात जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर लाठी-ड़ंडे चले। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस मामले में मृतक के बेटे ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ इंद्रापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं के बीच हुआ था मामूली विवाद

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के इंद्रापुरम थाना क्षेत्र कनावनी में रामसिंह और दीपक का घर पास-पास है। बताया गया है कि दोनो के परिवार में आपस में रिश्तेदार भी है। बताया गया है कि बुधवार देर रात दोनो परिवारों की महिलाएं पानी भर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के कारण मौके पर हंगामें की स्थिति बन गई।

उपचार के दौरान अस्पताल में हुई व्यक्ति की मौत

बताया गया है कि मारपीट के दौरान रामसिंह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रामसिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के बेटे राजेश ने दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola