Ghaziabad News: गाजियाबाद में बुधवार रात से हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। गुरुवार को भी दिन भर आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाले रखा। दिन में शहर के अलग-अलग स्थानों पर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग की माने तो आने 24 घंटों के दौरान गाजियाबाद का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। माना जा रहा है अगले 24 घंटों में लगभग 20 से 22 मिमी बारिश हो सकती है। वहीं गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और बुधवार रात 30 डिग्री दर्ज किया गया है।
गुरुवार को मौसम रहा सुहाना
बुधवार को सुबह से ही आसामान पर हल्के बाद छाए रहे। इस दौरान दिन भर कहीं लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा था। वहीं बादलों के कारण धूप से राहत भी मिली। दिन भर गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार रात को मौसम ने करवट ली और गाजियाबाद में जमकर बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में तेज गरज और चमक के साथ भारी बारिश भी हुई। जिसके कारण जलभराव की समस्या से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद बुधवार रात शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहा है। वहीं गुरुवार को भी दिन भर मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
24 घंटों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में गाजियाबाद और आस-पास के क्षेत्र में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बुधवार रात से एनसीआर क्षेत्र में हुई बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के अन्य जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
4 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
7 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
23 hrs agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
1 day agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines