News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ विहार की एक सोसायटी में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट में बदल गया। स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही एक युवती को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक जगहों पर खाना देने पर बैन, पढ़ें ऑर्डर की 5 बड़ी बातें
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव सोसाइटी का बताया जा रहा है। जहां एक डॉग लवर युवती सोसायटी में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। जानकारी के अनुसार तभी सोसायटी मैं रहने वाले एक युवक ने इसका विरोध किया और युवती को रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक युवती को थप्पड़ मार रहा है और वहां कई अन्य लोग भी खड़े हुए है। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।
पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, जांच करने में जुटी
बताया गया है कि युवती पिछले कई सालों से सोसाइटी में रह रही है और वह प्रतिदिन स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती है। इसके अलावा गाजियाबाद की कई सोसाइटियों में भी स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने से नहीं रोक सकता। साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि कुत्तों को खाना खिलाने के लिए तय किए गए स्थान पर सुरक्षित तरीके से भोजन कराना होगा। फिलहाल पुलिस में युवती की शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- कुत्ता काट लें तो तुरंत क्या करना चाहिए, लार शरीर में पहुंचकर कैसे बनता है जहर?
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।