---विज्ञापन---

गाजियाबाद में दुकान पर सामान लेने जा रही युवती को कुत्ते ने काटा, थाने पहुंचा मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने जा रही एक युवती पर दुकानदार के कुत्ते ने हमला कर काट लिया। घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह युवती को कुत्ते के चंगुल से छुडाकर उपचार के लिए ले गए और उसके परिजनों को मामले की सूचना दी।

---खबर नीचे जारी है---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने जा रही एक युवती पर दुकानदार के कुत्ते ने हमला कर काट लिया। घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह युवती को कुत्ते के चंगुल से छुडाकर उपचार के लिए ले गए और उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। इस मामले में घायल युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में लिफ्ट का इंतजार कर रही महिला को कुत्ते ने काटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

---खबर नीचे जारी है---

दुकान पर सामान लेने गई थी युवती

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नीतीखंड-3 में अनुराधा अपने परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि शनिवार को अनुराधा पास के ही एक बाजार में दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। बताया गया है कि एक दुकानदार ने आवारा कुत्ते को दुकान के सामने बांधा हुआ था। बताया गया है कि अनुराधा ने कुत्ते को वहां से हटाने के लिए कहा, मगर दुकानदार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान अनुराधा जैसे ही आगे चली तो कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। अचानक हुए कुत्ते के हमले के कारण वह नीचे गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह अनुराधा को बचाया और उसके परिनजों को मामले की सूचना दी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही डॉग लवर युवती के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

थाने पहुंचा मामला

---खबर नीचे जारी है---

घायल युवती अनुराधा के परिजनों ने इस मामले में दुकानदार के खिलाफ थाने में शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि यह कुत्ता पहले भी लोगों को काट चुका है। दुकानदार ने ना तो कुत्ते का वैक्सिनेशन करया है और ना ही नगर निगम में पंजिकरण कराया है। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के बृज विहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल के बच्चे को बुरी तरह काटा

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 24, 2025 02:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola